IPL 2022 : आखिरी ओवर में चार छक्के ठोक गुजरात ने हैदराबाद को हराया

खेल समाचार : आईपीएल प्रेमियों के लिए एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक जैसे-जैसे आईपीएल आगे बढ़ रहा हैं। वैसे-वैसे आईपीएल का रोमांच भी बढ़ता जा रहा हैं। कल शाम हुए मैच में गुजरात टाइटंस के बल्लेबाजों ने आखिरी ओवर में चार छक्के ठोक सनराइजर्स हैदराबाद को हराया दिया हैं और पॉइंट टेबल में अपनी स्थिति और भी मजबूत कर ली हैं।

खबर के अनुसार गुजरात टाइटंस को जीत के लिए 196 रन की ज़रूरत थी। लेकिन यह मैच आखिरी ओवर में चला गया। आखिरी ओवर में गुजरात टाइटंस को जीत के लिए 22 रन की जरूरत थी। जिसे गुजरात के बल्लेबाजों ने पूरा कर लिया। 

बता दें की मार्को जानसेन की पहली गेंद पर राहुल तेवतिया ने छक्का लगाया और दूसरी गेंद पर एक रन ले लिया। इसके बाद अब चार गेंद में 15 रन चाहिये थे और राशिद ने अगले गेंद पर छक्का जड़ दिया। इसके बाद आखिरी तीन गेंद में नौ रन की जरूरत थी । पांचवीं गेंद पर राशिद ने एक्स्ट्रा कवर पर छक्का जड़ा। अब एक गेंद और तीन रन  चाहिए था और फिर रशीद ने छक्का जड़कर मैच को जीता दिया।

पॉइंट टेबल यहां देखिये।

Gujarat Titans: 8 मैच 14 पॉइंट।

Rajasthan Royals: 8 मैच 12 पॉइंट।

Sunrisers Hyderabad: 8 मैच 10 पॉइंट।

Lucknow Super Giants: 8 मैच 10 पॉइंट।

Royal Challengers Bangalore : 9 मैच 10 पॉइंट।

Punjab Kings: 8 मैच 8 पॉइंट।

Delhi Capitals: 7 मैच 6 पॉइंट।

Kolkata Knight Riders: 8 मैच 6 पॉइंट।

Chennai Super Kings; 8 मैच 4 पॉइंट।

Mumbai Indians: 8 मैच 0 पॉइंट।

0 comments:

Post a Comment