दिल्ली, गुरुग्राम, लखनऊ, पटना समेत देशभर में 11 दिन बंद रहेंगे बैंक

न्यूज डेस्क: अगर बैंक में आपका कोई काम हैं तो आप जल्द से जल्द पूरा कर लें। क्यों की मई महीने में दिल्ली, गुरुग्राम, लखनऊ, पटना समेत देशभर में 11 दिन बैंक बंद रहेंगे। इसको लेकर भारतीय रिजर्ब बैंक ने दिशा निर्देश जारी कर दिया हैं। 

खबर के अनुसार मई के महीने में ईद, परशुराम जयंती, बुद्ध पूर्णिमा जैसे कई त्यौहारों की वजह से 11 दिन बैंक बंद रहेंगे। हालांकि इस दौरान ऑनलाइन के द्वारा पैसों का लेन-देन पहले की तरह होता रहेगा। वहीं एटीएम में भी पैसों की कोई कमी नहीं होगी।

मई महीने में 11 दिन बंद रहेंगे बैंक।

1 मई 2022 :  रविवार की छुट्टी।

2 मई 2022 :  कोच्चि और तिरूअनंनतपुरम में बैंक कर्मियों की ईद-उल-फितर की छुट्टी रहेगी। 

3 मई 2022 : भगवान परशुराम जयंती/रमजान-ईद/बसावा जयंती/अक्षय तृतीया की वजह अगरतला, अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरू, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, देहरादून, गंगटोक, हैदराबाद, जयपुर, लखनऊ, कोलकाता, मुंबई, नई दिल्ली, पटना, पणजी, रायपुर, शिमला, श्रीनगर में बैंक कर्मियों की छुट्टी रहेगी।

8 मई 2022 : रविवार की छुट्टी। 

9 मई 2022 :  रविन्द्र नाथ टैगोर की जयंती की वजह से कोलकाता में बैंक बंद रहेंगे।

14 मई 2022 : दूसरा शनिवार के कारण देशभर में बैंक बंद।

15 मई 2022 : रविवार की छुट्टी।

16 मई 2022 : बुद्ध पूर्णिया की वजह से अगरतला, बेलापुर, चंडीगढ़, भोपाल, देहरादून, जम्मू, कानपुर, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, शिमला, श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे। 

22 मई 2022 : रविवार की छुट्टी।

28 मई 2022 :  चौथा शनिवार के कारण देशभर में बैंक बंद।

29 मई  2022 :  रविवार की छुट्टी।

नोट : बता दें की ये लिस्ट भारतीय रिजर्ब बैंक के द्वारा जारी किया गया हैं।

0 comments:

Post a Comment