लखनऊ, आगरा, गाजियाबाद, नोएडा, बुलंदशहर समेत कई जिलों में फैल रहा कोरोना

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक यूपी के लखनऊ, आगरा, गाजियाबाद, नोएडा, बुलंदशहर समेत कई जिलों में कोरोना वायरस का संक्रमित तेजी के साथ फैल रहा हैं। जिससे सरकार की चिंता बढ़ने लगी हैं।

खबर के अनुसार  गुरुवार शाम को उत्तर प्रदेश में आई कोरोना रिपोर्ट में 220 मरीज पॉजिटिव मिले हैं। जिसमे सबसे ज्यादा 100 मरीज गौतमबुद्ध नगर यानि की नोएडा शहर में मिले हैं। वहीं गाजियाबाद में 50 और लखनऊ में 21 पॉजिटिव मरीज मिले हैं।

बता दें की आगरा में भी 12 नए लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं और बुलंदशहर में 5 कोरोना मरीज मिले हैं। इसके अलावा प्रयागराज, वाराणसी और हमीरपुर में 3 - 3 नए कोरोना केस मिले हैं। इससे प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 1394 हो गई हैं।

लखनऊ, आगरा, गाजियाबाद, नोएडा, बुलंदशहर समेत कई जिलों में फैल रहा कोरोना।

नोएडा : 100 नए केस, 685 एक्टिव केस। 

गाजियाबाद : 50 नए केस, 306 एक्टिव केस।

लखनऊ: 21 नए केस, 83 एक्टिव केस।

आगरा: 12 नए केस, 65 एक्टिव केस।

बुलंदशहर : 5 नए केस, 10 एक्टिव केस।

0 comments:

Post a Comment