दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेरठ, आगरा, लखनऊ में घरेलू गैस सिलेंडर का नया रेट, जानिए

न्यूज डेस्क: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच दुनियाभर में पेट्रोल-डीजल के साथ साथ गैस के दाम बढ़ रहे हैं। भारत भी इससे अछूता नहीं हैं। पिछले कुछ दिनों में भारत में भी पेट्रोल-डीजल के साथ साथ एलपीजी गैस के दाम बढ़े हैं। इसका सीधा असर इंसान के दैनिक जीवन पर पड़ रहा हैं। 

आपको बता दें की पेट्रोल की कीमत चुकाने के मामले में भारतीय दुनिया में तीसरा सबसे महंगा प्रति लीटर पेट्रोल भाव अदा करने वाला देश हैं। जबकि डीजल के मामले में हम दुनिया में 8वे नंबर पर हैं। इसी तरह का कुछ हाल एलपीजी गैस का भी हैं।

खबर के अनुसार परचेजिंग पॉवर पैरिटी के फॉर्मूला के हिसाब से जब आप कैलकुलेशन करेंगे तो आप पाएंगे कि हम भारतीय दुनिया में सबसे महंगी एलपीजी खरीद रहे हैं। भारत में आये दिन इसके दाम में बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही हैं। इससे रसोई का बजट बिगड़ रहा हैं।

दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेरठ, आगरा, लखनऊ में घरेलू गैस सिलेंडर का नया रेट, जानिए?

दिल्ली में एलपीजी गैस सिलेंडर का रेट : 949.50 रुपये।

गुरुग्राम में एलपीजी गैस सिलेंडर का रेट : 958.50 रुपये।

फरीदाबाद में एलपीजी गैस सिलेंडर का रेट : 950.00 रुपये।

मेरठ में एलपीजी गैस सिलेंडर का रेट : 947.50 रुपये।

आगरा में एलपीजी गैस सिलेंडर का रेट : 962.50 रुपये।

लखनऊ में एलपीजी गैस सिलेंडर का रेट : 987.50 रुपये।

0 comments:

Post a Comment