आपको बता दें की राज्य के कुछ आईएएस अफसरों को नई जिम्मेदारी दी गई हैं तथा कुछ अफसरों को दूसरे जिले तबादला दिया गया हैं। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक कई विभाग के अपर मुख्य सचिव को भी बदला गया हैं।
बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अफसरों का तबादला, देखें लिस्ट?
आरिफ अहसन को पूर्णिया का नगर आयुक्त बनाया गया है।
कुमार गौरव को दरभंगा का नगर आयुक्त बनाया गया है।
योगेश कुमार सागर को भागलपुर का नगर आयुक्त बनाया गया है।
अभिलाषा शर्मा को गया का नगर आयुक्त बनाया गया है।
बी राजेन्दर को सामान्य प्रशासन विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है।
मनीष कुमार, तिरहुत के प्रमंडलीय आयुक्त के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे।
नर्मदेश्वर लाल का तबादला गन्ना उद्योग विभाग के सचिव के पद पर किया गया है।
एन सरवन कुमार को पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
मिहिर कुमार सिंह को प्रधान सचिव पंचायती राज विभाग के पद पर किया गया है।
अरविंद कुमार चौधरी को श्रम संसाधन विभाग का विभाग प्रधान सचिव बनाया गया है।
ग्रामीण विकास विभाग के सचिव बालामुरूगन डी इस विभाग के पूर्ण प्रभार में रहेंगे।
डॉ. वंदना किनी का तबादला बिहार राज्य योजना पर्षद में मुख्य परामर्शी के पद पर किया गया है।
संजीव सिन्हा को मुख्य जांच आयुक्त, सामान्य प्रशासन विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
गोरखनाथ अब पूर्णिया के प्रमंडलीय आयुक्त होंगे। उनके पास कोसी के प्रमंडलीय आयुक्त का भी प्रभार रहेगा।
0 comments:
Post a Comment