पूर्णिया सीतामढ़ी, सुपौल, अररिया समेत 10 जिलों में होगी झमामझ बारिश

न्यूज डेस्क: बिहार में रहने वाले लोगों के लिए पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने मौसम की जानकारी दी हैं। साथ ही साथ पूर्णिया सीतामढ़ी, सुपौल, अररिया समेत 10 जिलों में बारिश होने की चेतावनी जारी की हैं। आज इन जिलों में झमामझ बारिश हो सकती हैं। 

खबर के अनुसार अगले 24 घंटों में बिहार के पूर्वी व पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार में झमामझ बारिश होने के आसार हैं । इन जिलों में कुछ स्थानों पर वज्रपात होने की भी आशंका हैं।

आपको बता दें की पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के इन जिलों में रहने वाले लोगों से खराब मौसम के दौरान घर में रहने की अपील की हैं। क्यों की आसमानी बिजली से लोगों को कई तरह की परेशानी का सामना भी करना पड़ सकता हैं।

वहीं पछुआ के कारण बिहार के कैमूर, रोहतास व औरंगाबाद जिलों में लू को लेकर अलर्ट जारी किया हैं। इन जिलों में लू चलने की आशंका हैं। हालांकि मौसम विज्ञान केंद्र का कहना है कि बिहार में चार-पांच दिनों के बाद मानसून असर दिखाने लगेगा और मानसून के प्रवेश होने के बाद राज्य के सभी जिलों में बारिश शुरू हो जाएगी।

0 comments:

Post a Comment