खबर के अनुसार पिछले 24 घंटे के अंदर पटना में कोरोना के 27 नए मरीज मिले हैं। जबकि गया में 6, पश्चिम चंपारण में 4, बेगूसराय में 1, भागलपुर में 1, दरभंगा में 1, खगड़िया में 1, मुजफ्फरपुर में 1, नालंदा में 1 और सारण में भी 1 मरीज मिले हैं।
बता दें की राज्य में विगत 24 घंटे में कुल 95,793 सैम्पलों की कोरोना जांच की गई हैं। जिसमे 44 नए पॉज़िटिव मामले मिले हैं। इससे बिहार में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 104 हो गई हैं। वहीं पहले से कोरोना संक्रमित 17 मरीज स्वस्थ हुए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार बिहार के पटना में सबसे अधिक 65 सक्रिय मामले हैं। यहां प्रतिदिन सबसे अधिक की संख्या में कोरोना मरीज मिल रहे हैं। इसे ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने पटना में सख्ती शुरू कर दी हैं तथा लोगों से मास्क लगाने की अपील की जा रही हैं।

0 comments:
Post a Comment