पटना, भागलपुर, सारण, सीतामढ़ी समेत 12 जिलों में मिले कोरोना संक्रमित

न्यूज डेस्क: बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे के अंदर बिहार के पटना, भागलपुर, सारण, सीतामढ़ी समेत 12 जिलों में कोरोना के नए संक्रमित मरीज मिले हैं। जिससे स्वास्थ्य विभाग की टेंशन बढ़ने लगी हैं। 

खबर के अनुसार पिछले 24 घंटे के अंदर पटना में कोरोना के 15 संक्रमित मरीज मिले हैं। जबकि भागलपुर में 7, सारण में 1, सीतामढ़ी में 1, अरवल में 1, बेगूसराय में 1, गया 3, पूर्वी चंपारण में 1, खगड़िया में 1, मुंगेर में 1, मुजफ्फरपुर में 1 और रोहतास में 1 नए संक्रमित मिले हैं।

बता दें की पिछले 24 घंटे के अंदर बिहार में कुल 57,678 सैम्पलों की कोरोना जांच हुई हैं। जिसमे 35 पॉज़िटिव मामले मिले हैं। जिससे राज्य में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 312 हो गई हैं। इसमें सबसे ज्यादा एक्टिव मरीज पटना में 187 हैं। 

वहीं पिछले 24 घंटे के अंदर बिहार में पहले से कोरोना संक्रमित हुए 31 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जानकारों की मानें तो बिहार में एकबार फिर से कोरोना के मामले में तेजी देखने को मिल रही हैं। ऐसे में लोगों को अनिवार्य रूप से मास्क लगानी चाहिए और कोरोना गाइडलाईन का पालन करनी चाहिए।

0 comments:

Post a Comment