बता दें की माध्यमिक शिक्षा व बेसिक शिक्षा विभाग के मंत्रियों एवं अधिकारियों की बैठक में 15 जून को इसपर फैसला कर लिया गया हैं। जिन कर्मचारियों ने एक ही कार्यालय में पांच साल की सेवा पूरी कर ली हैं उसे तबादला किया जायेगा।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऐसे कर्मचारी जो अपने संपूर्ण सेवाकाल में पांच वर्ष की सेवा वर्तमान कार्यालय में पूरी कर चुके हैं, उनका तबादला उसी जिले के अन्य कार्यालय में किया जायेगा। हालांकि अपरिहार्य स्थिति में जिला और मंडल के बाहर भी तबादला किया जा सकता हैं।
शिक्षा विभाग के तहत प्रदेश के विभिन्न राजकीय कार्यालयों में कार्यरत समूह ‘ग’ के कर्मचारियों के स्थानान्तरण की नीति जारी की गई है। इसी नीति के तहत कर्मचारियों का तबादला किया जायेगा। बहुत जल्द इसकी प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

0 comments:
Post a Comment