खबर के अनुसार आज लखनऊ में कोरोना के 132 नए मरीज मिले हैं। इसमें सबसे ज्यादा अलीगंज में 25 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आये हैं। जबकि चिनहट में 22, आलमबाग में 18, सिल्वर जुबली में 16, कैंसरबाग में 13, रेडक्रास में 10 और इंदिरानगर में 5 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
बता दें की इन सभी मरीजों की स्थिति सामान्य हैं और सभी को होम आईसोलेशन में रखा गया हैं। वहीं बाहर से लखनऊ आने वालों की जीनोम सिक्वेंसिंग कराई जा रही हैं। अभी तक लखनऊ में कोरोना के नए वेरियंट की पुष्टि नहीं हुई हैं।
जिले में कोरोना के होते फैलाव को देखते हुए सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल ने जानकारी देते हुए कहा हैं की कोरोना वायरस से बचाव के लिए कोविड प्रोटोकाल का पालन करें। साथ ही साथ घर से निकलने के दौरान अनिवार्य रूप से मास्क लगाए और भीड़-भाड़ में जानें से बचें।

0 comments:
Post a Comment