इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 3 भारतीय गेंदबाज?
1 .अनिल कुंबले: इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज अनिल कुंबले हैं। बता दें की कुंबले ने अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर में 956 विकेट लिए हैं। इन्होने टेस्ट में 619 विकेट लिए और वनडे में 337 विकेट लिए हैं।
2. हरभजन सिंह: सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाजों की इस लिस्ट में भारत के हरभजन सिंह दूसरे नंबर पर हैं। आपको बता दें की इंटरनेशनल क्रिकेट करियर में गेंदबाजी करते हुए हरभजन सिंह ने 711 विकेट लिए हैं। भज्जी ने वनडे में 269 विकेट, 28 टी-20 मैच में 25 विकेट, जबकि टेस्ट में कुल 457 विकेट लिए हैं।
3. कपिल देव: इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाजों की इस लिस्ट में कपिल देव तीसरे नंबर पर हैं। बता दें की कपिल देव ने इंटरनेशनल क्रिकेट में गेंदबाजी करते हुए 687 विकेट अपने नाम किये हैं। इन्होने 434 विकेट टेस्ट और 253 विकेट वनडे में लिए हैं।

0 comments:
Post a Comment