मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा समेत 15 जिलों में फेसबुक, व्हाट्सएप, ट्वीटर बैन

न्यूज डेस्क: बिहार में अग्निपथ योजना के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए सरकार ने मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा समेत 15 जिलों में फेसबुक, व्हाट्सएप, ट्वीटर समेत कई मोबाइल एप को बैन करने का फैसला किया हैं।

खबर के अनुसार बिहार के 15 जिलों में असामाजिक तत्वों द्वारा फैलाए जा रहे अफवाह को रोकने के लिए सरकार ने सभी तरह के सोशल नेटवर्किंग साइट पर पाबंदी लगाई हैं ताकि गलत अफवाहों को रोका जा सकें। इसको लेकर निर्देश दिए गए हैं। 

बता दें की सरकार ने कैमूर, भोजपुर, औरंगाबाद, रोहतास, बक्सर, नवादा, पश्चिम चंपारण, समस्तीपुर, लखीसराय, बेगूसराय, वैशाली, सारण, मुजफ्फरपुर, मोतिहारी और दरभंगा जिले में 48 घंटे के लिए मैसेज-फोटो-वीडियो भेजने पर बैन किया हैं।

हालांकि इन जिलों में सरकारी कामकाज में किसी तरह की कोई बाधा उत्पन ना हो इसके लिए इंटरनेट सेवाएं बहाल रहेंगी। गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव चैतन्य प्रसाद ने शुक्रवार को इंटरनेट सेवा पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने का आदेश जारी किया था। 

ये मोबाइल एप रहेंगे बैन : फेसबुक, वाट्सएप, ट्विटर, क्यूक्यू, वीचैट, गूगल प्लस Skype, Viber,  Line, Snapchat, Pinterest, Telegram, Reddit, Snaptish, Youtube (upload), अन्य।

0 comments:

Post a Comment