लखनऊ, आगरा, मेरठ समेत सभी जिलों में कल से बटेगा फ्री राशन

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश में फ्री राशन का लाभ लेने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक कल यानि की 19 जून से 30 जून के बीच यूपी के लखनऊ, आगरा, मेरठ समेत सभी जिलों में फ्री राशन बांटा जायेगा। इसको लेकर दिशा निर्देश निर्देश जारी कर दिया गया हैं। 

खबर के अनुसार प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत लोगों को अब गेंहूं के जगह पर चावल दिया जायेगा। 19 जून से 30 जून के बीच राशन कार्ड धारक इसका लाभ उठा सकेंगे। इसको लेकर सभी जिलों को दिशा निर्देश दे दिए गए हैं। 

बता दें की इससे पहले राशन कार्ड धारकों को तीन किलो गेंहू और दो किलो चावल दिया जाता था। लेकिन अब लोगों को सिर्फ पांच किलो चावल दिया जायेगा। खाद्य व रसद विभाग के आयुक्त सौरभ बाबू ने इस सन्दर्भ में आदेश जारी कर दिए हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार यह मई महीने का राशन है जिसे जून में दिया जा रहा है। राशन कार्ड उपभोक्ताओं के लिए मोबाइल ओटीपी वेरीफिकेशन के माध्यम राशन वितरण की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई हैं। आप तय समय पर इसका लाभ उठा सकते हैं।

0 comments:

Post a Comment