खबर के अनुसार पिछले 24 घंटे के अंदर बिहार के बक्सर, दरभंगा, पटना, सारण समेत 16 जिलों में कोरोना के 55 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। इससे राज्य में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 308 हो गई हैं। इसतरह से राज्य में कोरोना अपना पैर पसार रखा हैं।
बता दें की 24 घंटे के अंदर बिहार के बक्सर में कोरोना के 1 संक्रमित मरीज मिले हैं। जबकि दरभंगा में 1, पटना में 37, सारण में 1, भागलपुर में 2, पूर्वी चंपारण में 1, गया में 1, जहानाबाद में 1, कटिहार में 1, मधेपुरा में 1, मधुबनी में 1, मुजफ्फरपुर में 2, सहरसा में 2, सीतामढ़ी में 1, सिवान में 1 और सुपौल में 1 नए मरीज मिले हैं।
बिहार स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में विगत 24 घंटे में कुल 88,539 सैम्पलों की कोरोना जांच की गई हैं। जिसमे 55 लोग कोरोना पॉज़िटिव पाए गए हैं। इस दौरान पहले से कोरोना संक्रमित 30 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। वहीं पटना में सबसे अधिक 182 सक्रिय मामले मौजूद हैं।

0 comments:
Post a Comment