सौरव गांगुली के 2 बड़े फैसले, जिनसे भारतीय क्रिकेट बदल गया

न्यूज डेस्क: सौरभ गांगुली को भारतीय क्रिकेट के उधारक के रूप में जाना जाता हैं। उन्होंने अपनी कप्तानी में कई ऐसे बड़े फैसले लिए जिससे भारतीय क्रिकेट का भविष्य बदल जाता हैं तथा भारतीय टीम विदेशी धरती पर भी सीरीज जितने लगी। 

सहवाग से ओपनिंग कराने का फैसला।

==>बता दें की वीरेंद्र सहवाग जब भारतीय टीम में आये थें तो वो नंबर 6 पर बल्लेबाजी करते थें। लेकिन उसके बाद टीम के कप्तान सौरभ गांगुली ने सहवाग से ओपनिंग कराई और उन्हें बतौर ओपनर उन्हें उतारा गया। गांगुली का यह फैसला भारतीय क्रिकेट को बदल दिया। सहवाग ने ओपनर के तौर पर टीम को तेज शुरूआत दी और इससे भारत के मैच जितने का प्रतिशत बढ़ गया।

धोनी को टीम में शामिल करने का फैसला। 

==> बता दें की धोनी को टीम में शामिल करने का फैसला पहली बार सौरभ गांगुली ने ही लिया था। टीम मनेजमेंट दिनेश कार्तिक को जगह देना चाहती थी, लेकिन गांगुली ने धोनी को चुना था और साल 2005 में पाकिस्तान के खिलाफ वनडे मैच में उन्हें नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने का भी मौका दिया था। जिसमे धोनी ने मौके का भरपूर फायदा उठाया और 148 रनों की विस्फोटक पारी खेली। वहीं धोनी आगे चलकर दुनिया के सबसे महान कप्तानों में सुमार हुए और भारत को टी20 वर्ल्ड कप, वनडे वर्ल्ड कप और चैंपियन ट्रॉफी जितायी।

0 comments:

Post a Comment