1 .ब्रेट ली: टी20 और वनडे दोनों फॉर्मेट में हैट्रिक लेने वाले पहले गेंदबाज ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली हैं। बता दें की ब्रेट ली ने वनडे क्रिकेट में साल 2003 में केन्या के खिलाफ हैट्रिक ली थी। वहीं टी-20 में बांग्लादेश के खिलाफ हैट्रिक ली थी।
2 .लसिथ मलिंगा : इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर श्रीलंका के लसिथ मलिंगा का नाम हैं, जिन्होंने टी20 और वनडे दोनों फॉर्मेंट में हैट्रिक विकेट लिया हैं। मलिंगा ने साल 2007 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे में हैट्रिक ली थी। जबकि साल 2017 में बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल में हैट्रिक ली थी।
3 . वनिंदू हसरंगा : टी20 और वनडे दोनों फॉर्मेट में हैट्रिक लेने वाले गेंदबाजों की इस लिस्ट में श्रीलंका के हसरंगा का भी नाम हैं। हसरंगा ने साल 2017 में जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे में हैट्रिक ली थी। वहीं टी-20 वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हैट्रिक ली थी।
4 .थिसारा परेरा: इस लिस्ट में श्रीलंका के ऑलराउंडर थिसारा परेरा का भी नाम हैं। परेरा ने साल 2012 में पाकिस्तान के खिलाफ वनडे मैच में हैट्रिक ली थी। टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के खिलाफ हैट्रिक विकेट लेने का कारनामा किया था।

0 comments:
Post a Comment