अपने पहले वनडे मैच में शतक ठोकने वाले 5 बल्लेबाज, लिस्ट में एक भारतीय?
1 .डेसमंड हेन्स: अपने पहले वनडे मैच में शतक लगाने वाले वेस्टइंडीज के डेसमंड हेन्स पहले नंबर पर हैं। डेसमंड हेन्स ने साल 1978 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डेब्यू मैच में 136 गेंदों पर 148 रन की पारी खेली थी और क्रिकेट जगत में सनसनी फैला दी थी।
2 .मार्टिन गप्टिल: इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर न्यूजीलैंड के बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल का नाम हैं। आपको बता दें की मार्टिन गुप्टिल ने साल 2009 में डेब्यू किया था और अपने पहले ही वनडे मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ 135 गेंदों पर 122 रन की पारी खेली थी।
3 .कॉलिन इन्ग्राम: पहले वनडे मैच में शतक ठोकने वाले तीसरे बल्लेबाज साउथ अफ्रीका के कॉलिन इन्ग्राम हैं। बता दें की इन्ग्राम ने साल 2010 में जिम्बाब्वे के खिलाफ अपने पहले डेब्यू वनडे मैच में 126 गेंदों में 124 रन की शानदार पारी खेली थी।
4 .फिलिप ह्यूज: इस लिस्ट में चौथे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के फिलिप ह्यूज का नाम हैं। ह्यूज ने 11 जनवरी 2013 को श्रीलंका के खिलाफ पहले पहले डेब्यू वनडे मैच में 129 गेंदों पर 112 रन की शानदार पारी खेली थी और शतक बनाया था।
5 .केएल राहुल: अपने पहले वनडे मैच में शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की इस लिस्ट में भारत के केएल राहुल पांचवे नंबर पर हैं। बता दें की राहुल ने 11 जून, 2016 को जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले डेब्यू मैच में नाबाद 100 रन की पारी खेली थी।

0 comments:
Post a Comment