मौसम विभाग के अनुसार बिहार के बक्सर, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद, भागलपुर, बांका, जमुई, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, मुंगेर और खगड़िया जिलों में गरज के साथ हल्की से मध्य स्तर की बारिश हो सकती हैं।
वहीं मौसम विभाग ने पटना, गया, गोपालगंज, सारण, वैशाली, भोजपुर एवं अरवल जिले में बारिश और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया हैं। साथ ही साथ इन जिलों में रहने वाले लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
मौसम विभाग ने इन जिलों के लोगों को वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी करते हुए कहा कि खराब मौसम के दौरान लोग बिना किसी जरूरी काम के घर से बाहर न निकले। साथ ही साथ बड़े पेड़-पौधे और बिजली के पोल से दूरी बनाकर रहें।

0 comments:
Post a Comment