बता दें की इस टी20 सीरीज में लगातार दो मैच हारने के बाद भारतीय टीम ने जोरदार पलटवार किया था और लगातार दो मैच जीत कर सीरीज की बराबरी कर ली थी। ऐसा माना जा रहा हैं की भारतीय टीम अंतिम मैच जीतकर सीरीज पर कब्जा कर लेगी।
लेकिन रविवार को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में बार बार आ रही बारिश के बाद मैच को रद्द कर दिया गया। मैच रद्द होने के बाद भारत का अपने घर में दक्षिण अफ्रीका को टी20 सीरीज में हराने का सपना अधूरा रह गया और सीरीज बराबरी पर खत्म हो गई।
इस सीरीज में शानदार गेंदबाज के लिए भुवनेश्वर कुमार को मैन ऑफ द सीरीज दिया गया। बता दें की भुवनेश्वर कुमार ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 14.16 की औसत से पांच मैचों की टी20 सीरीज में छह विकेट चटकाए हैं। इसके साथ ही भुवनेश्वर कुमार एक से ज्यादा बार मैन ऑफ द सीरीज जीतने वाले भारत के पहले पेसर भी बन गए हैं।

0 comments:
Post a Comment