खबर के अनुसार बिहार विधालय परीक्षा समिति ने जानकारी देते हुए कहा है कि छात्र बोर्ड द्वारा जारी सूचना को ध्यान से पढ़कर आवेदन करें। साथ ही साथ आवेदन के दौरान मोबाइल नंबर की सही जानकारी दें और फॉर्म भरने में गलती ना करें।
बता दें की बिहार विधालय परीक्षा समिति द्वारा इंटर में नामांकन को लेकर नोटिश जारी होने के बाद राज्य के सभी कॉलेज प्रबंधन तैयारी में जुट गए हैं। छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर जा कर 22 जून से 30 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
ऐसे करें आवेदन : छात्र अपने मोबाइल या लैपटॉप में जाकर बिहार विधालय परीक्षा समिति की वेबसाइट सर्च करें और आवेदन करें। वहीं छात्र इसके लिए अपने आप-पास के वसुधा केंद्र पर जाकर भी ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं।

0 comments:
Post a Comment