वनडे क्रिकेट में भारत के 3 सबसे सफल ओपनिंग जोड़ियां

वनडे क्रिकेट में भारत के 3 सबसे सफल ओपनिंग जोड़ियां?

1. सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के सबसे सफल ओपनिंग जोड़ी सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली की जोड़ी हैं। इस जोड़ी को दुनिया का सबसे सफल ओपनिंग जोड़ी भी माना जाता हैं। इन दोनों ने भारत के लिए 136 मैचों में ओपनिंग की और 49.32 की शानदार औसत से कुल 6609 रन बनाए। वहीं 21 शतकीय और 23 अर्धशतकीय साझेदारियां भी की हैं।

2.रोहित शर्मा और शिखर धवन: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के दूसरा सबसे सफल ओपनिंग जोड़ी रोहित शर्मा और शिखर धवन की जोड़ी हैं। इन दोनों ने भारत के लिए कुल 110 वनडे मैचों में ओपनिंग की है और इस दौरान 45.66 की शानदार औसत से 4978 रन बनाए हैं। साथ ही साथ 17 शतकीय और 15 अर्धशतकीय साझेदारियां भी की हैं।

3.सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग: भारत के सबसे सफल ओपनिंग जोड़ी में तीसरे नंबर पर सचिन-सहवाग की ओपनिंग जोड़ी हैं। बता दें की इन दोनों ने भारत के लिए कुल 93 पारियों में ओपनिंग की हैं और 42.13 की औसत से 3919 रन बनाए हैं। साथ ही साथ सचिन और सहवाग ने 12 शतकीय और 18 अर्धशतकीय साझेदारियां भी की और टीम को जीत दिलाई हैं।

0 comments:

Post a Comment