मुजफ्फरपुर, बेतिया, सीतामढ़ी, मधुबनी समेत 28 जिलों से गुजरेगा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे

न्यूज डेस्क: बिहार में रहने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार के मुजफ्फरपुर, बेतिया, सीतामढ़ी, मधुबनी समेत 28 जिलों से चार ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे गुजरेगा। इसके निर्माण को लेकर केंद्र की मोदी सरकार ने स्वीकृति दे दी हैं। इसको लेकर डीपीआर तैयार किया जा रहा हैं। 

रक्सौल-हल्दिया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे : केंद्र सरकार ने रक्सौल से बंगाल के लिए रक्सौल-हल्दिया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे की स्वीकृति दे दी हैं। 20 हजार करोड़ की लागत से इसका निर्माण किया जायेगा। यह एक्सप्रेस-वे बिहार के रक्सौल, पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, हाजीपुर व बांका से होकर जाएगी। इसका डीपीआर तैयार किया जा रहा हैं। 

गोरखपुर-सिलीगुड़ी ग्रीनफील्ड एक्‍सप्रेस-वे : बता दें की 29 हजार करोड़ रुपये की लागत से गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्‍सप्रेस-वे का निर्माण किया जायेगा। यह एक्सप्रेस-वे बिहार के पडरौना, बेतिया, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया और किशनगंज होते जाएगी। इसका डीपीआर तैयार किया जा रहा हैं।

वाराणसी-कोलकाता ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे: केंद्र सरकार ने वाराणसी-कोलकाता ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे के निर्माण को लेकर स्वीकृति दे दी हैं। इसका निर्माण 19 हजार करोड़ रुपये की लागत से की जाएगी। यह एक्सप्रेस-वे कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद व गया से होकर गुजरेगी। इसका डीपीआर तैयार किया जा रहा हैं।

पटना-आरा-सासाराम ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे: बता दें की पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे जहां खत्म होगा वहां से पटना के लिए इस एक्सप्रेस-वे का निर्माण कराया जायेगा। भारतमाला परियोजना 2 के तहत इन सभी एक्सप्रेस-वे का निर्माण किया जायेगा।

0 comments:

Post a Comment