खबर के अनुसार यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट 15 जून 2022 को घोषित कर सकता है। हालांकि बोर्ड के द्वारा इस सन्दर्भ में कोई सूचना जारी नहीं किया गया हैं। लेकिन बहुत जल्द यूपी बोर्ड के द्वारा इस सन्दर्भ में नोटिश जारी किया जायेगा।
बता दें की यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं की परीक्षाएं इस साल 24 मार्च से 13 अप्रैल 2022 के बीच राज्यभर में आयोजित की गई हैं। बोर्ड ने इस परीक्षा में भाग लेने वाले सभी छात्र-छात्राओं के कॉपियों की जांच पूरी कर ली हैं। साथ ही साथ रिजल्ट भी तैयार कर लिया गया हैं। किसी भी वक्त रिजल्ट जारी किया जा सकता हैं।
ऐसे देखें रिजल्ट : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से 10वीं-12वीं का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर जारी किया जायेगा। छात्र अपने रोल नंबर के माध्यम से रिजल्ट देख सकेंगे।
.png)
0 comments:
Post a Comment