टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 3 भारतीय खिलाड़ी

न्यूज डेस्क: टेस्ट क्रिकेट में आपने ज्यादा तर बल्लेबाजों को धीमी क्रिकेट खेलते हुए देखा होगा। क्यों की टेस्ट क्रिकेट दो पारियों में पांच दिन तक खेला जाता हैं। लेकिन भारत में कुछ प्लेयर ऐसे हुए हैं, जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में भी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की हैं और सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड बनाया हैं।

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 3 भारतीय खिलाड़ी?

1.वीरेंदर सहवाग : टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग हैं। बता दें की  वीरेंदर सहवाग ने अपने टेस्ट करियर में कुल 104 मुकाबले खेले और इस दौरान 8586 रन बनाए हैं उन्होंने कुल 91 छक्के लगाए हैं। 

2.एम एस धोनी : टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय खिलाड़ियों में एमएस धोनी दूसरे नंबर पर हैं। बता दें की धोनी ने 90 टेस्ट की 144 पारियों में 4876 रन बनाये। वहीं उन्होंने अपने टेस्ट करियर में 78 छक्के लगाए। 

3.सचिन तेंदुलकर : इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर सचिन तेंदुलकर का नाम हैं। बता दें की सचिन ने अपने करियर में 200 टेस्ट मैच खेले और इस दौरान 329 पारियों में कुल 69 छक्के लगाए। साथ ही साथ इन्होने टेस्ट क्रिकेट में 51 शतक लगाए हैं।

0 comments:

Post a Comment