मौसम विभाग ने समस्तीपुर, वैशाली और खगड़िया जिले में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की चेतावनी जारी किया हैं। इन जिलों में वज्रपात होने की भी आशंका नजर आ रही हैं। इसलिए लोगों को ख़राब मौसम के दौरान सतर्क रहने को कहा गया हैं।
वहीं बिहार के पटना, गया, जहानाबाद, बक्सर, अरवल, नालंदा, सिवान, औरंगाबाद, नवादा, शेखपुरा, बेगूसराय, लखीसराय, पूर्वी व पश्चिमी चंपारण, सारण, गोपालगंज, भोजपुर, रोहतास और भभुआ में भी मेघ गर्जन व वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया हैं।
मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो राज्य में मानसून की मजबूत स्थिति बनी हुई हैं। जिसके कारण राज्य के कई जिलों में भारी बारिश हो सकती हैं। वहीं कई स्थानों पर तेज हवाएं भी चल सकती हैं और कुछ इलाकों में बिजली भी गिर सकती हैं।

0 comments:
Post a Comment