महेंद्र सिंह धोनी के वो 3 फैसले, जो उन्हें बनाया महान कप्तान

न्यूज डेस्क: महेंद्र सिंह धोनी की गिनती दुनिया के सबसे महान कप्तानों में होती हैं। उन्होंने अपनी कप्तानी में कई ऐसे फैसले लिए जिससे टीम को जीत मिली तथा दुनिया उनके इस फैसले से हैरान भी हुई। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे धोनी के कुछ ऐसे फैसले के बारे में जो उन्हें महान कप्तान बनाया। 

महेंद्र सिंह धोनी के वो 3 फैसले, जो उन्हें बनाया महान कप्तान?

जोगिंदर शर्मा को आखिरी ओवर: महेंद्र सिंह धोनी ने साल 2007 में टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच के आखरी ओवर में आरपी सिंह, एस श्रीसंत और हरभजन सिंह जैसे अनुभवी गेंदबाज़ के होते हुए धोनी ने युवा जोगिंदर शर्मा को गेंद सौपी और सबसे हैरान कर दिया। धोनी का ये फैसला सही साबित होगा और भारत टी20 वर्ल्ड कप का चैंपियन बना।

2011 विश्वकप में युवराज से पहले बल्लेबाजी का फैसला : बता दें की साल 2011 वर्ल्ड कप फाइनल में धोनी ने युवराज सिंह से पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया और सबसे हैरान कर दिया हैं। क्यों की युवराज सिंह पूरे टूर्नामेंट में अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थें। लेकिन ने धोनी ने खुद बल्लेबाजी करने का फैसला लिया और टीम इंडिया को चैंपियन बनाया।

चैंपियन ट्रॉफी में इशांत शर्मा से कराई गेंदबाजी: बता दें की साल 2013 के चैंपियंस ट्रॉफी में  भारतीय टीम ने इंग्लैंड के सामने 20 ओवर में 130 रनों का लक्ष्य रखा था और इंग्लैंड की टीम पारी के 17वें ओवर तक महज़ 4 विकेट गंवाकर 102 रन बना ली और लगभग जीत के करीब पहुंच गई थी। लेकिन 18वें ओवर में कप्तान धोनी ने  इशांत को गेंद सौंपी और मैच का पूरा पास पलट गया और इंडिया चैंपियन ट्रॉफी पर कब्जा जमानें में सफल रही।

0 comments:

Post a Comment