अमरूद से ज्यादा फायदेमंद होते हैं उसके पत्ते, दूर होती है कई बीमारियां

हेल्थ डेस्क: अमरूद के साथ साथ अमरूद के पत्ते भी इंसान की सेहत के लिए लाभकारी होता हैं। इससे कई तरह की बीमारियां दूर होती है और इंसान की सेहत भी अच्छी रहती हैं। एक और अमरूद जहां कब्ज को दूर करता हैं तो वहीं अमरुद के पत्ते डायबिटीज मरीजों के लिए लाभकारी माना जाता हैं। 

बता दें की अमरुद के पत्ते का चाय बनाकर पिएं, तो इससे डायबिटीज की समस्या बहुत हद तक दूर हो सकती है। साथ ही साथ डायबिटीज कंट्रोल में भी रह सकता हैं। इतना ही नहीं अमरुद के पत्ते शरीर का मेटाबॉलिज्म को भी सही बन सकता है।

अमरूद से ज्यादा फायदेमंद होते हैं उसके पत्ते, दूर होती है कई बीमारियां?

1 .अमरूद के पत्ते एंटीऑक्‍सीडेंट, एंटी-बैक्‍टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेट्री गुण पाएं जाते है, जो त्वचा के लिए बहुत लाभकारी माना जाता हैं। 

2 .अमरूद के 5-6 पतियों को 1 लीटर पानी के साथ उबालकर छानकर चाय की तरह उसे पिएं तो इससे वजन कम होता हैं और डाइबिटीज कंट्रोल रहता हैं। 

3 . मुंह की साफ-सफाई न रखने और बैक्टीरियल इंफेक्शन के कारण दांतों में दर्द होता है तो अमरूद के पत्ते के कोमल पत्ते को चबाएं इससे आपको राहत मिलेगी। 

4 .मुंह से बदबू तथा दांत दर्द को दूर करने के लिए पानी में चार या पांच अमरूद के पत्ते डालिये। थोड़ा उबालने के बाद इसमें थोड़ा नमक मिलाएं। अब इस पानी से गरारा (गार्गल) करें।

0 comments:

Post a Comment