1 .वकार यूनिस: वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार पांच विकेट लेने वाले गेंदबाज पाकिस्तान के वकार यूनिस हैं। आपको बता दें की वकार यूनिस ने पाकिस्तान के लिए 262 वनडे इंटरनैशनल मैच खेले हैं और कुल 13 बार पांच विकेट लिए हैं।
2 .मुथैया मुरलीधरन : इस लिस्ट में श्रीलंका के मुरलीधरन दूसरे नंबर पर हैं। आपको बता दें की मुरलीधरन ने श्रीलंका के लिए 350 वनडे इंटरनैशनल मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 10 बार पांच विकेट लेने का कारनामा अपने नाम किया हैं।
3 .ब्रेट ली : वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार 5 विकेट लेने वाले गेंदबाजों की इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के ब्रेट ली तीसरे नंबर पर हैं। बता दें की ब्रेट ली ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 221 वनडे मैच खेले हैं और इन दौरान 9 बार पांच विकेट लिए हैं।
4 .शाहिद अफरीदी : इस लिस्ट में पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी चौथे नंबर पर हैं। बता दें की अफरीदी ने पाकिस्तान के लिए 398 वनडे इंटरनैशनल मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 9 बार पांच विकेट लेने का रिकॉर्ड बनाया हैं।
5 .लसिथ मलिंगा: वनडे क्रिकेट में मलिंगा ने श्रीलंका के लिए 226 वनडे इंटरनैशनल मैच खेले हैं। इस दौरान मलिंगा ने आठ बार पांच विकेट लिए हैं। इसतरह से महंगा वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा पांच विकेट लेने के मामले में पांचवे नंबर पर हैं।

0 comments:
Post a Comment