वनडे क्रिकेट में 5000 रन और 200 विकेट लेने वाले 5 खिलाड़ी, जानिए

वनडे क्रिकेट में 5000 रन और 200 विकेट लेने वाले 5 खिलाड़ी, जानिए ?

1 .शाकिब अल हसन : वनडे क्रिकेट में 5000 रन और 200 विकेट लेने के मामले में बांग्लादेश के शाकिब अल हसन पहले नंबर पर हैं। आपको बता दें की इन्होने 178वें मैच में 5000 रन बनाने और 200 विकेट लेने की उपलब्धि हासिल की थी।

2. जैक कैलिस : इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर दक्षिण अफ्रीका के पूर्व खिलाड़ी जैक कैलिस का नाम हैं। आपको बता दें की कैलिस ने अपने करियर के 221वें मैच में 5000 रन बनाने और 200 विकेट लेने का कारनामा अपने नाम किया था।

3. सनथ जयसूर्या : वनडे क्रिकेट में 5000 रन बनाने और 200 विकेट लेने के मामले में श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज सनथ जयसूर्या का नाम तीसरे नंबर पर हैं। बता दें की सनथ जयसूर्या ने  5000 रन बनाने और 200 विकेट का कारनामा अपने 235वें मैच में किया था।

4. शाहिद आफरीदी: पाकिस्तान के पूर्व  बल्लेबाज शाहिद आफरीदी वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 5000 रन बनाने और 200 विकेट लेने वालों की लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। बता दें की शाहिद आफरीदी ने 239वें मैच में यह कारनामा किया था।

5. अब्दुल रज्जाक : इस लिस्ट में पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी अब्दुल रज्जाक पांचवे नंबर पर हैं। बता दें की अब्दुल रज्जाक ने 238वें मैच में 5000 रन बनाने और 200 विकेट लेने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था।

0 comments:

Post a Comment