बता दें की बिहार कैबिनेट की मंजूरी के बाद बिहार में आगंनबाड़ी सेविका और सहायिका की भर्ती नए नियमानुसार होगी। अधिक अंक पाने वालों अभ्यर्थियों को सेविका और सहायिका के पद पर चयन किया जाएगा। वहीं शिक्षा विभाग के द्वारा चयनित अभ्यर्थियों के अंक पत्र की जांच की जाएगी।
खबर के अनुसार बिहार में अभी तक सेविका और सहायिका की भर्ती प्रक्रिया आम सभा चयन समिति के द्वारा होती हैं। लेकिन अब इसे बंद किया जायेगा और नए नियमानुसार मेरिट के आधार पर सेविका और सहायिका की भर्ती की जाएगी।
आपको बता दें की इन पदों पर कुछ दिनों के लिए नियुक्ति अस्थायी होगी। इसके बाद शिक्षा विभाग के द्वारा चयनित उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच की जाएगी। जहां से एनओसी मिलने के बाद सेविका और सहायिका को स्थायी किया जायेगा।

0 comments:
Post a Comment