वनडे क्रिकेट में लगातार सबसे ज्यादा मैन ऑफ द मैच जीतने वाले 5 खिलाड़ी

वनडे क्रिकेट में लगातार सबसे ज्यादा मैन ऑफ द मैच जीतने वाले 5 खिलाड़ी?

1 .सौरव गांगुली: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में लगातार सबसे ज्यादा मैन ऑफ द मैच जितने वाले खिलाड़ी भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली हैं। बता दें की गांगुली ने 1997 में सहारा कप के दौरान लगातार 4 मैचों में मैन ऑफ द मैच का खिताब जीता था।

2 .मोहिंदर अमरनाथ: इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर भारत के मोहिंदर अमरनाथ का नाम हैं। अमरनाथ ने साल 1983 में पाकिस्तान के खिलाफ लगातार तीन मैन ऑफ द मैच खिताब जीता था।

3 .ग्राहम गूच: वनडे क्रिकेट में इंग्लैंड के ग्राहम गूच ने लगातार 3 बार मैन ऑफ द मैच खिताब जितने का कारनामा किया था। गूच ने यह कारनामा वेस्टइंडीज, श्रीलंका और भारत के खिलाफ किया था।

4 .अरविंद डीसिल्वा: इस लिस्ट में श्रीलंका के अरविंद डीसिल्वा का भी नाम हैं। इन्होने वनडे क्रिकेट में दो बार लगातार 3-3 मैन ऑफ द मैच थें। जिन्होंने पहली बार 1996 में ऑस्ट्रेलिया और जिंबाब्वे के खिलाफ लगातार 3 मैन ऑफ द मैच में खिताब जीता और 1997 में जिंबाब्वे और पाकिस्तान के खिलाफ भी ये कारनामा किया।

5 .गैरी कर्स्टन: वनडे क्रिकेट में साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज गैरी कर्स्टन भी लगातार 3 मैन ऑफ द मैच खिताब जीतने का कारनामा किये हैं। इन्होने 1996 में पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार 3 मैचों में मैन ऑफ द मैच जीते थें। 

0 comments:

Post a Comment