पटना में शुरू करें ये बिजनेस, सरकार देगी 5 लाख रुपये

न्यूज डेस्क: बिहार की राजधानी पटना से अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार के लोग पटना के आस-पास के इलाकों में अपना खुद का बिजनेस शुरू कर सकते हैं। इसके लिए सरकार के द्वारा आर्थिक मदद के तौर पर 5 लाख रुपये दिए जाएंगे। 

खबर के अनुसार सरकार ने 103 प्रकार के उद्योग का विकल्प दिया हैं। जिसे आप पटना के किसी भी इलाके में लगा सकते हैं। इसके लिए अगर 10 लाख रुपये की लागत लगती हैं तो सरकार 5 लाख रुपये अनुदान देगी और शेष राशि मात्र एक प्रतिशत ब्याज पर सात साल के लिए देगी।

आप बता दें की आप चाहें तो पटना में पेवर्स ब्लाक, सीमेंट उद्योग,  फ्लाई एश ब्रिक, कंक्रीट नाली, अल्युमिनियम खिड़की-दरवाजे और प्लास्टर आफ पेरिस का वाल पार्टिशन आदि का बिजनेस कर सकते हैं और सरकार से अनुदान ले सकते हैं।

इतना ही नहीं आप टेंट हाऊस, बर्तन की दूकान, ढावा, रेस्टोरेंट आदि का बिजनेस भी खोल सकते हैं। इसके लिए भी सरकार 50 प्रतिशत का अनुदान देगी। वहीं सैलून और ब्यूटी पार्लर के लिए भी सरकार आर्थिक मदद के तौर पर अनुदान देगी। 

0 comments:

Post a Comment