ये रहे रोहित शर्मा के सभी बड़े रेकॉर्ड्स, जिसे तोड़ना नामुमकिन?
1 .आईसीसी विश्व कप 2019 में रोहित शर्मा ने 5 शतक जड़े थें। आपको बता दें की रोहित किसी भी विश्व कप संस्करण में इतने शतक जड़ने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं।
2 .एक वनडे अंतरराष्ट्रीय मैच में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर खड़ा करने का रिकॉर्ड भी रोहित शर्मा के नाम हैं। आपको बता दें की रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ 264 रन बनाए थे।
3 .रोहित शर्मा ने एक वनडे मैच में सर्वाधिक रन छक्के-चौकों से जड़ने का रिकॉर्ड बनाया हैं। इन्होने अपनी सबसे बड़ी वनडे पारी के दौरान 186 रन बाउंड्री के जरिए बनाये थें।
4 .रोहित शर्मा दुनिया के एकमात्र ऐसे क्रिकेटर हैं जिन्होंने वनडे क्रिकेट में तीन दोहरे शतक जड़ने का करिश्मा अपने नाम किया हैं।
5 .रोहित शर्मा वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले भारतीय क्रिकेटर हैं। रोहित के बाद एमएस धोनी का नाम आता हैं।

0 comments:
Post a Comment