टेस्ट क्रिकेट की 5 सबसे सफल ओपनिंग जोड़ी, लिस्ट में एक भारतीय

टेस्ट क्रिकेट की 5 सबसे सफल ओपनिंग जोड़ी, लिस्ट में एक भारतीय?

1.गॉर्डन ग्रीनिज और डेसमंड हेन्स (वेस्टइंडीज): टेस्ट क्रिकेट की सबसे सफल ओपनिंग जोड़ी वेस्टइंडीज के गॉर्डन ग्रीनिज और डेसमंड हेन्स की जोड़ी को माना जाता हैं। इन्होने टेस्ट मैचों के 148 पारियों में 47.31 की औसत से 6482 रन बनाये हैं और पहले विकेट के लिए 16 बार शतकीय और 26 बार अर्धशतकीय साझेदारियां की हैं।

2.मैथ्यू हेडन और जस्टिन लैंगर (ऑस्ट्रेलिया): इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के जस्टिन लैंगर और मैथ्यू हेडन दूसरे नंबर पर हैं। इन्होने 113 टेस्ट पारियों में 5655 रन बनाये हैं। वहीं दोनों ने कुल 14 शतकीय और 24 अर्धशतकीय साझेदारियां की हैं।

3.एलिस्टेयर कुक और एंड्रयू स्ट्रॉस (इंग्लैंड): टेस्ट क्रिकेट के सबसे सफल ओपनिंग जोड़ी में एलिस्टेयर कुक और एंड्रयू स्ट्रॉस की जोड़ी तीसरे नंबर पर हैं। इन्होने 117 पारियों में इंग्लैंड के लिए 40.96 की औसत से 4711 रन बनाये हैं। वहीं 12 शतकीय और 18 अर्धशतकीय साझेदारियां भी की हैं।

4.मर्वन अट्टापट्टू और सनथ जयसूर्या (श्रीलंका): इस लिस्ट में सनथ जयसूर्या और मर्वन अट्टापट्टू की जोड़ी चौथे नंबर पर हैं। इन्होने 118 परियों में 40.26 की औसत से 4469 रन बनाये हैं। जबकि दोनों ने 9 शतकीय और 24 अर्धशतकीय साझेदारियां की हैं।

5.गौतम गंभीर और वीरेंद्र सहवाग (भारत): टेस्ट क्रिकेट के सबसे सफल ओपनिंग जोड़ी में भारत के गौतम गंभीर और वीरेंद्र सहवाग की जोड़ी पांचवे नंबर पर हैं। इन्होने टेस्ट क्रिकेट में 87 पारियों में 52.52 की औसत से 4412 रन बनाये हैं। जबकि इन दोनों ने 11 बार शतकीय और 25 बार अर्धशतकीय साझेदारियां की हैं।

0 comments:

Post a Comment