1 .सचिन तेंदुलकर : वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले बल्लेबाज भारत के सचिन तेंदुलकर हैं। आपको बता दें की सचिन तेंदुलकर ने भारत के लिए 463 वनडे इंटरनेशनल मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने कुल 2016 चौके लगाए हैं।
2 .सनथ जयसूर्या : वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में श्रीलंका के पूर्व ओपनर बल्लेबाज सनथ जयसूर्या दूसरे नंबर पर हैं। जयसूर्या ने 445 वनडे मैचों में कुल 1500 चौके लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किये हैं।
3 .कुमार संगाकारा : इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर श्रीलंका के कुमार संगाकारा का नाम हैं। कुमार संगाकारा ने श्रीलंका के लिए 404 वनडे मैच खेले जिनमें उनके बल्ले से 1385 चौके निकले हैं।
4 . रिकी पोंटिंग : वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा चौके लगाने के मामले में ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग चौथे नंबर पर हैं। आपको बता दें की पोंटिंग ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 375 वनडे मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने कुल 1231 चौके लगाए हैं।
5 .एडम गिलक्रिस्ट : इस लिस्ट में पांचवे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट का नाम हैं। आपको बता दें की ऑस्ट्रेलिया के लिए गिलक्रिस्ट ने 287 वनडे मैच खेले हैं और उन्होंने 1162 चौके लगाए हैं।

0 comments:
Post a Comment