खबर के अनुसार बिहार में करीब 51 हजार किसान ऐसे हैं जो फर्जी दस्तावेजों के आधार पर पीएम किसान निधि का लाभ उठा रहे हैं। बिहार सरकार ऐसे किसानों से पैसे वापस लेने के लिए नोटिस जारी कर रही है। जल्द ही इन किसानों पर एक्शन लिया जायेगा।
बता दें की बिहार में कई किसान ऐसे हैं जो हर साल आयकर भरते हैं और वो पीएम किसान निधि का लाभ उठा रहे हैं। सरकार इन किसानों से करीब 39 करोड़ रुपये की वसूली करेगी। इसको लेकर सरकार ने 51 हजार किसानों की लिस्ट तैयार की हैं।
मिली जानकारी के अनुसार सरकार ने सभी किसानों से जून महीने के आखिरी सप्ताह तक पैसे वापस लौटाने के लिए कहा गया है। पैसे नहीं लौटाने पर सरकार कोई बड़ा एक्शन ले सकती हैं। सरकार ने सभी किसानों को पैसे लौटाने का सार्वजनिक नोटिस जारी किया हैं।

0 comments:
Post a Comment