1.जवागल श्रीनाथ: क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज गेंद फेकने का रिकॉर्ड जवागल श्रीनाथ के नाम हैं। बता दें की साल 1996/97 में अफ्रीकी दौरे पर श्रीनाथ ने एक गेंद 157 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से फेंकी थी जो की एक रिकॉर्ड हैं।
2.जसप्रीत बुमराह : इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर जसप्रीत बुमराह का नाम हैं। आपको बता दें की जसप्रीत बुमराह ने साल 2018 में बॉर्डर- गावस्कर ट्रॉफी के दौरान एक गेंद 153.26 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बॉल फेंकी थी। जो की भारतीय बॉलर द्वारा फेंकी गई दूसरी सबसे तेज गेंद हैं।
3.मोहम्मद शमी: सबसे तेज गेंद फेकने वाले भारतीय गेंदबाजों की लिस्ट में भारत के मोहम्मद शमी तीसरे नंबर पर हैं। साल 2014 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक मैच में मोहम्मद शमी ने 153.2 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बॉल फेंकी थी ।
4.उमरान मलिक : इस लिस्ट में चौथे नंबर पर उमरान मलिक का नाम हैं। सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से आईपीएल में खेलने वाले उमरान मलिक ने रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के खिलाफ एक मैच में 153 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी थी।
5. नवदीप सैनी : इस लिस्ट में पांचवे नंबर पर नवदीप सैनी का नाम हैं। इन्होने साल 2019 में आईपीएल मैच के दौरान 152.85 के स्पीड से गेंद फेंकी थी ।

0 comments:
Post a Comment