खबर के अनुसार देवघर एयरपोर्ट से विमान सेवा का संचालन शुरू करने के लिए आज यानि की मंगलवार को इंडिगो विमान का ट्रायल किया गया। इस दौरान कोलकाता से 180 यात्री की क्षमता वाली इंडिगो फ्लाइट ने लैंडिंग और टेक ऑफ का ट्रायल किया जो सफल रहा।
बता दें की इस ट्रायल से ये साफ हो गया हैं की बहुत जल्द देवघर एयरपोर्ट से विमान का संचालन किया जायेगा। सावन मेला से पहले एयरपोर्ट से विमान सेवा बहाल किया जा सकता हैं। क्यों की देवघर एयरपोर्ट अब उड़ान के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
देवघर एयरपोर्ट के डायरेक्टर संदीप धींगरा ने जानकारी देते हुए बताया की आज इंडिगो फ्लाइट ने लैंडिंग और टेक ऑफ का ट्रायल किया हैं जो कि पूरी तरह से सफल हो चुका है। साथ ही साथ देवघर एयरपोर्ट में मैनेजर और कर्मियों की नियुक्ति भी कर ली गई है। बहुत जल्द विमान सेवा शुरू की जाएगी।

0 comments:
Post a Comment