भागलपुर, बांका और मुंगेर में आंधी-पानी व वज्रपात से 6 की मौत

न्यूज डेस्क: बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार में रविवार के दिन आंधी-पानी व वज्रपात से 6 की मौत हो गई हैं। वहीं शनिवार को भी राज्य के अलग-अलग जिलों में वज्रपात से 11 लोगों की मौत हो गई थी।

खबर के अनुसार रविवार को वज्रपात से भागलपुर में 3, बांका में 2 और मुंगेर में एक व्यक्ति की मौत हो गई हैं। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसपर शोक प्रकट किया हैं। साथ ही साथ कहा हैं की लोग ख़राब मौसम के दौरान सतर्क रहें। 

उन्होंने कहा की लोग वज्रपात से बचाव के लिए आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी किए गए सुझावों का अनुपालन करें। नीतीश कुमार ने मृतक के परिजनों को तत्काल चार-चार लाख रुपये अनुग्रह अनुदान देने का भी निर्देश दिया हैं।

बता दें की बिहार में मानसून प्रवेश कर गया हैं। जिसके बाद से कई जिलों में आफत की बारिश हुई हैं। आंधी-पानी और खास कर वज्रपात से लोगों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा हैं। ऐसे में आप सावधान रहें और खराब मौसम के दौरान घर से बाहर निकलने से बचें।

0 comments:

Post a Comment