बक्सर, बेगूसराय, सारण, मुजफ्फरपुर समेत 20 जिलों में इंटरनेट सेवा बंद

न्यूज डेस्क: बिहार में अग्निपथ योजना के लगातार विरोध हो रहे विरोध को ध्यान में रखते हुए सरकार ने राज्य के 20 जिलों में इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक सरकार ने राज्य में इंटरनेट सेवाओं पर पाबंदी का दायरा सोमवार तक के लिए बढ़ा दिया हैं।

बता दें की आज बक्सर, बेगूसराय, सारण, मुजफ्फरपुर समेत 20 जिलों में इंटरनेट सेवा बंद रहेगा। अफवाह को रोकने के लिए इन जिलों में फेसबुक, व्हाट्सएप समेत 22 ऐप पर मैसेज-फोटो-वीडियो को भी बैन कर दिया गया हैं। इसको लेकर दिशा निर्देश जारी किये गए हैं। 

खबर के अनुसार बिहार में हो रहे बबाल के कारण रेलवे ने सोमवार को भी लगभग साढ़े तीन सौ ट्रेनें को रद्द करने का फैसला किया हैं। वहीं बिहार के सभी स्टेशनों पर आरपीएफ, जीआरपी व स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं। 

इन जिलों में बंद रहेगा इंटरनेट। 

बिहार के बक्सर, बेगूसराय, सारण, कैमूर, भोजपुर, औरंगाबाद, रोहतास, नवादा, पश्चिम चंपारण, समस्तीपुर, लखीसराय, वैशाली, मुजफ्फरपुर, मोतिहारी और दरभंगा में इंटरनेट बंद रहेगा। बता दें की सरकार ने गया और मधुबनी के बाद रविवार को इसमें जहानाबाद, खगड़िया और शेखपुरा जिलों को भी जोड़ दिया गया।

0 comments:

Post a Comment