1. क्रिस गेल: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले बल्लेबाजों की इस लिस्ट में वेस्टइंडीज के क्रिस गेल पहले नंबर पर इन्होने अपने करियर में कुल 483 इंटरनेशनल मैच खेले है जिसमे 553 छक्के जड़े है। गेल ने टेस्ट में 98 छक्के , वनडे में 331 और टी20 में 124 छक्के लगाए हैं।
2. शाहिद अफरीदी : इस लिस्ट में पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी दूसरे नंबर पर हैं। अफरीदी ने 524 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले है जिसमे 476 छक्के लगाए हैं। अफरीदी ने टेस्ट में 52 छक्के, वनडे में 351 छक्के और टी20 मैचों में 73 छक्के लगाए है।
3. रोहित शर्मा : अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के मारने में रोहित शर्मा तीसरे नंबर पर हैं। रोहित ने अपने करियर में 393 इंटरनेशनल मैच खेले है जिसमे 461 छक्के लगाए है। इन्होने टेस्ट मैचों में 63 छक्के, वनडे मैचों में 245 और टी20 मैचों में 153 छक्के लगाए है।
4. ब्रैंडन मैकुलम : इस लिस्ट में न्यूज़ीलैंड के पूर्व बल्लेबाज़ ब्रैंडन मैकुलम चौथे नंबर पर हैं। इन्होने अपने करियर में 432 इंटरनेशनल मैच खेले है और 398 छक्के लगाए हैं। मैकुलम ने टेस्ट में 107 छक्के, वनडे में 200 छक्के और टी20 में 91 छक्के लगाए है।
5. मार्टिन गुप्टिल : न्यूज़ीलैंड टीम के मार्टिन गुप्टिल इस लिस्ट में पांचवे नंबर पर हैं। गप्टिल ने 345 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले है और 369 छक्के लगाए हैं। इन्होने टेस्ट में 23 छक्के, वनडे में 181 छक्के और टी20 मैचों में 165 छक्के लगाए है।
6. महेंद्र सिंह धोनी : इस लिस्ट में भारत में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पांचवे नंबर पर हैं। धोनी ने अपने करियर में 538 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं और 359 छक्के लगाए है। इन्होने टेस्ट में 78 छक्के, वनडे में 229 छक्के और टी20 में 52 छक्के लगाए हैं।

0 comments:
Post a Comment