खबर के अनुसार उत्तर प्रदेश के कासगंज, महोबा व रामपुर जिले को छोड़कर राज्य के सभी जिलों में कोरोना वायरस का संक्रमण फैल रहा हैं। शनिवार को प्रदेश में कोरोना के 483 नए मरीज मिले हैं। जिसके बाद यहां एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 2,323 हो गई हैं।
बता दें की पिछले 24 घंटे के अंदर सबसे ज्यादा लखनऊ में कोरोना के 94 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। वहीं गौतमबुद्धनगर में 90, गाजियाबाद में 45, वाराणसी में 23, आगरा में 14, चंदौली में 13, जौनपुर में 12, रायबरेली में 12, झांसी में 11, सहारनपुर में 10 और लखीमपुर खीरी में 10 नए मरीज मिले हैं।
जानकारों की मानें तो उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में एकबार फिर से कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में बढोत्तरी हुई हैं। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए और घर से निकलने के दौरान अनिवार्य रूप से मास्क लगानी चाहिए।

0 comments:
Post a Comment