पटना, बक्सर, पूर्णिया समेत सभी जिलों में स्टुडेंस को मिलेंगे चार लाख तक का लोन

न्यूज डेस्क: बिहार के पटना, बक्सर, पूर्णिया समेत सभी जिलों में रहने वाले स्टुडेंस को आगे की पढ़ाई के लिए सरकार के द्वारा चार लाख तक का लोन दिया जाता हैं। इस लोन को लेकर बिहार के स्टूडेंट देश में कहीं भी पढ़ाई कर सकते हैं।

खबर के अनुसार बिहार सरकार की स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना का दायरा बढ़ा दिया हैं। इसमें और भी कई विषय को शामिल किये हैं। जिस विषय की पढ़ाई के लिए छात्र लोन ले सकते हैं। इसके लिए आपको किसी भी गारंटी की भी आवश्यकता नहीं होगी। 

इन विषय की पढ़ाई के लिए मिलेगा लोन। 

बीए, बीएससी, बीकॉम, बीसीए, बीएससी आईटी, आर्किटेक्टर, आक्यूपेशनल थेरेपी, डिप्लोमा इन फूड न्यूट्रीशियन,  इंजीनियरिंग, मेडिकल, लाइब्रेरी साइंस, होटल मैनेजमेंट, होटल मैनेजमेंट डिप्लोमा, बीएससी नर्सिंग, बैचलर ऑफ फॉर्मेसी, बीएएमएस, बीडीएस, जीएनएम, मास कम्यूनिकेशन, डाइटेटिक्स, एमटेक, बैचलर ऑफ फिजियोथेरपी, एलएलबी आदि।

कितना मिलेगा पैसा। 

अगर आप इस विषय की पढ़ाई के लिए लोन लेना चाहते हैं तो आपको अधिकतम चार लाख तक का लोन मिलेगा। बता दें की स्टूडेंट लोन पर मात्र चार फीसदी का ब्याज लिया जाता है। जबकि महिलाओं, दिव्यांग और ट्रांसजेंडर के लिए केवल एक फीसदी ब्याज लिया जाता हैं। 

आवेदन के लिए वेबसाइट : https://www.7nishchay-yuvaupmission.bihar.gov.in/drccContactDetails

0 comments:

Post a Comment