पटना, दरभंगा, पूर्णिया समेत सभी जिलों के लोग 7 दिन में बनाये जाति, आय, निवास प्रमाणपत्र

न्यूज डेस्क: पटना, दरभंगा, पूर्णिया समेत सभी जिलों के लोग 7 दिन में जाति, आय, निवास प्रमाणपत्र बना सकते हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक लोगों की परेशानियों को कम करने के लिए सरकार ने जाति, आय, निवास प्रमाणपत्र सात दिन में जारी करना शुरू कर दिया हैं।

खबर के अनुसार अगर आप अपने मोबाइल या लैपटॉप से जाति, आय, निवास प्रमाणपत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन करते हैं तो आवेदन करने के सात दिन के अंदर आपका ये प्रमाणपत्र आपके ईमेल आईडी पर बनकर चला आएगा। इसके बाद आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

बता दें की बिहार में आज कल जितने भी वेकेंसी निकल रहे हैं उसमे युवाओं से नया जाति, आय, निवास प्रमाणपत्र मांगा जा रहा हैं। ऐसे में युवा आपना ये प्रमाणपत्र ऑनलाइन के द्वारा बना सकते हैं और इसका इस्तेमाल सभी जगह पर कर सकते हैं।

ऐसे करें आवेदन :

आप वेबसाइट https://serviceonline.bihar.gov.in/citizenRegistration.html पर जा कर रजिस्ट्रेशन करें। इसके बाद आप लॉगिन करें। और जाति, आय, निवास प्रमाणपत्र में जो भी बनाना हैं उसपर क्लिक करें। इसके बाद अपनी जानकारी को सही-सही भरकर दस्तावेज अपलोड करें और इसे सब्मिट करें। आवेदन करने के सात दिन के अंदर आपका दस्तावेज बनकर आपके ईमेल आईडी पर चला आएगा।

0 comments:

Post a Comment