1 .सचिन तेंदुलकर: टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में सचिन पहले नंबर पर हैं। सचिन ने अपने करियर में 200 टेस्ट मुकाबले खेले, जिनमें 51 शतक लगाए हैं।
2 .जैक कैलिस : इस लिस्ट में दूसरे नंबरजैक कैलिस का नाम हैं। कैलिस ने अपने करियर में 166 टेस्ट मुकाबले खेले, जिनमें शानदार बल्लेबाजी करते हुए 45 शतक लगाए हैं।
3 .रिकी पोंटिंग : ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने के मामले में तीसरे नंबर पर हैं। पोंटिंग ने 168 टेस्ट मुकाबलों में 41 शतक लगाए हैं।
4 .कुमार संगकारा : इस लिस्ट में चौथे नंबर पर श्रीलंका के कुमार संगकारा का नाम हैं। संगकारा ने अपने करियर में 134 टेस्ट मुकाबले खेले, जिनमें 38 शतक लगाए हैं।
5 .राहुल द्रविड़ : सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने के मामले में भारत के राहुल द्रविड़ पांचवे नंबर पर हैं। राहुल द्रविड़ ने 164 टेस्ट मुकाबलों में 36 शतक शतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया हैं।
नोट : बता दें की सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने के मामले में भारत के सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ टॉप पांच में शामिल हैं।

0 comments:
Post a Comment