भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 82 रन से हराया, कार्तिक बने मैन ऑफ द मैच

न्यूज डेस्क: भारत और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ राजकोट में खेले गए चौथे टी20 मैच में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 82 रन से जीतकर सीरीज में 2-2 से बराबरी हासिल कर ली है। साथ ही साथ सीरीज पर कब्जा करने की उम्मीद को भी जिंदा रखा हैं।

बता दें की लगातार दो मैच हारने के बाद भारतीय टीम ने जबरदस्त पलटवार करते हुए लगातार दो मैच में जीत हासिल किया हैं। अब इस टी20 ट्रॉफी पर कब्जा वहीं टीम कर पाएगी जो 19 जून को होने वाले मैच में जीत हासिल करेगी।

खबर के अनुसार कल शाम खेले गए मैच में भारत की दक्षिण अफ्रीका पर टी20 में यह सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले भारत ने दक्षिण अफ्रीका को साल 2007 में 48 रन से हराया था। लेकिन इस बार भारत ने अफ्रीका की टीम को 82 रन से हराया हैं। 

बता दें की इस मैच में शानदार बल्लेबाजी करने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया हैं। कार्तिक ने इस मैच में 27 गेंदों पर 9 चौकें और 2 शानदार छक्के की मदद से 55 रन बनाये हैं। वहीं आवेश खान ने 18 रन देकर चार विकेट चटकाए हैं।

0 comments:

Post a Comment