खबर के अनुसार पिछले 24 घंटे के अंदर राज्य के 18 जिलों में कोरोना के 72 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। जिससे राज्य में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 234 हो गई हैं। इससे बिहार स्वास्थ्य विभाग की परेशानी भी बढ़ने लगी हैं।
बता दें की प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा है कि महाराष्ट्र, केरल, कनार्टक, मध्य प्रदेश और बेगलूरू में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में वहां से राज्य में जो आ रहे है लोगों की कोरोना जांच करें।
उन्होंने सीएचसी व पीएचसी प्रभारी को अलर्ट रहने का निर्देश देते हुए कहा है की जिले में जो कंट्रोल रुम है, उसे फिर से चालू करे। इसके अलावा सभी रेलव स्टेशन, बस स्टैंड और ग्रामीण इलाकों में जांच केंद्र बनाये और ज्यादा से ज्यादा लोगों की कोरोना जांच करें।

0 comments:
Post a Comment