खबर के अनुसार लखनऊ के अलीगंज और आलमबाग इलाकों में कोरोना के 15-15 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। जबकि रेड क्रॉस में 10 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई हैं। वहीं सरोजनीनगर आउर चिनहट में 9-9 कोरोना मरीज मिले हैं।
आपको बता दें की लखनऊ के इंदिरा नगर और सिल्वर जुबली में 7-7 कोरोना संक्रमित मरीज की पहचान की गई हैं। वहीं लखनऊ के गोसाईंगंज में चार, एनके रोड में तीन, टूडियागंज में दो और ऐशबाग में एक कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं।
लखनऊ में कोरोना के होते प्रसार को देखते हुए डॉ. मनोज अग्रवाल ने लोगों से मास्क लगाने और वैक्सीन लेने की अपील की हैं। साथ ही साथ कहा है की अगर किसी व्यक्ति को सर्दी, जुकाम, बुखार व गले में खराश हो तो वो वायरस की जांच कराएं।

0 comments:
Post a Comment