पटना, गया, दरभंगा से उड़ान भरने वाले विमानों का किराया तीन गुना बढ़ा

न्यूज डेस्क: अग्निपथ स्किम के कारण बिहार में जबरदस्त बबाल हो रहा हैं। जिसका असर सबसे ज्यादा रेलवे पर पड़ रहा हैं। रेलवे ने बिहार से चलने वाली कई ट्रेनों के परिचालन को रद्द कर दिया हैं। जिसके बाद से लोग फ्लाइट का टिकट बुक करने लगे हैं। 

ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार के पटना, गया और दरभंगा एयरपोर्ट से उड़ने वाली सभी फ्लाइटें लगभग फूल हो गई हैं। वहीं टिकटों का रेट भी आसमान छूने लगा हैं। जो टिकट चार से पांच हजार में मिलता था उसका किराया 25 हजार तक पहुंच गया हैं। 

बता दें की पटना से दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और बेंगलुरु रूट पर यात्रियों को सीटें नहीं मिल पा रही हैं। यही हाल गया और दरभंगा एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाले विमानों का भी हैं। वहीं पटना से दिल्ली का टिकट किराया 25 हजार रुपये तक पहुंच गया हैं।

वहीं पटना से मुंबई के लिए रविवार को टिकट का रेट 15 हजार पहुंच गया।  वहीं मुंबई से पटना का टिकट के दाम 12 से 14 हजार रुपये तक पहुंच गए हैं। दरभंगा से दिल्ली के फ्लाइट का किराया 20 हजार रुपये पहुंच गया। जबकि दरभंगा से मुंबई के लिए फ्लाइट का किराया 14 हजार रुपये तक पहुंच गया है। वहीं गया से दिल्ली के लिए फ्लाइट का किराया 12 हजार रुपये तक पहुंच गया हैं।

0 comments:

Post a Comment