खबर के अनुसार पटना में कोरोना के सबसे ज्यादा 8 संक्रमित की पहचान की गई हैं। जबकि सीतामढ़ी में 1, समस्तीपुर में 1, अरवल में 1, खगडियां में 1, मधेपुरा में 1, मधुबनी में 1 और मुजफ्फरपुर में 1 नए संक्रमित मरीज मिले हैं।
बता दें की बिहार में विगत 24 घंटे में कुल 86,738 सैम्पलों की कोरोना जांच की गई हैं। जिसमे 15 लोग कोरोना पॉज़िटिव पाए गए हैं। इस दौरान पहले से कोरोना संक्रमित 9 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। फिलहाल पटना में सबसे अधिक 51 सक्रिय मामले हैं।
मिली जानकारी के अनुसार बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण खत्म नहीं हुआ हैं। हर दिन कोरोना के नए संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। हालांकि अच्छी बात यह हैं की ज्यादा तर मरीज तीन से चार दिन में ठीक हो रहे हैं। लेकिन फिर भी लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए।

0 comments:
Post a Comment